फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 117 नए मामले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 678 हुई

Sat, 11 Apr 2020 09:43 AM IST
Rohit Ojha पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए हैं (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस के 117 नए मामले सामने आए, इस तरह राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 678 हो गई है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। वहीं, इस खतरनाक वायरस से राज्य में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि आज राजस्थान में कुल 117 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 678 हो गई है।

विज्ञापन


ताजा मामलों में जयपुर के 65, टोंक के 18, कोटा के 14, बांसवाड़ा के 13 और बीकानेर के चार और दौसा और जैसलमेर जिले के एक-एक मामले शामिल हैं। सिंह ने बताया कि बीकानेर में कोरोना से संक्रमित होने वाले चार लोग वायरस से मरने वाली एक बुजुर्ग महिला के परिवार के सदस्य हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 50 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। जयपुर में अब तक सबसे ज्यादा 286 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि देश भर में लॉकडाउन लागू होने से तीन दिन पहले ही राजस्थान में इसे लागू कर दिया गया था। वही, संक्रमण का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सर्वेक्षण और स्क्रीनिंग चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें