फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Corona Update: प्रदेश में कोरोना के 35 केस दर्ज, जयपुर में सबसे अधिक 26 संक्रमित मिले

Fri, 29 Apr 2022 02:27 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में कोरोना ने फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है। वहीं राज्य में एक्टिव केस की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
राजस्थान कोरोना अपडेट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में कोरोना केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 35 नए केस दर्ज किए गए हैं। इनमें जयपुर में सबसे अधिक 26 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन

प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 255 हो गई है। पिछले 24 घंटे में अजमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, सिरोही और उदयपुर से एक-एक संक्रमित मिले हैं। जयपुर में लगातार कोरोना के सबसे अधिक केस दर्ज किए जा रहे हैं। जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में मालवीय नगर में दो, जगतपुरा में दो, झालाना डूंगरी में एक, वैशाली नगर और विद्यानगर इलाके में दो, बनीपार्क में एक, मानसरोवर से चार केस दर्ज किए गए हैं। 


राज्य सरकार ने एहतियात बरतते हुए प्रदेश में विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। एयरपोर्ट पर नेगेटिव रिपोर्ट की जांच दिखाने के बाद ही एंट्री या एग्जिट करने की अनुमति होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें