राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 191 मरीज मिले, जबकि तीन संक्रमितों की मौत हो गई। करीब 20 दिन बाद ऐसा है जब प्रदेश में इतने कम मरीज मिले हों, इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है कोरोना जांच में कमी। दरअसल, मंगलवार को प्रदेश में 3811 सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 191 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले सोमवार को 15 होने के कारण कोरोना जांच नहीं हुईं। रविवार को 17762 लोगों की जांच में 882 लोग संक्रमित पाएं गए थे। ऐसे में साफ है कि जांच कम होने के कारण संक्रमितों की संख्या घटी है।
चिकित्सा विभाग के अनुसार गुरुवार को अजमेर 1, अलवर 13, भीलवाड़ा 4, बूंदी 6, धौलपुर 1, डूंगरपुर 9, गंगानगर 1, जयपुर 75, जैसलमेर 1, जालोर 1, झालावाड़ 1, जोधपुर 11, कोटा 3, पाली 8, प्रतापगढ़ 24, सवाई माधोपुर 24 और उदयपुर में 24 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश के अब सक्रिय मरीजों की संख्या 4131 है। इसके अलावा 643 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।