फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Corona Update: प्रदेश में कोरोना से तीन की मौत, 191 नए संक्रमित मिले, जानें क्यों गिरा आंकड़ा

Tue, 16 Aug 2022 10:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 191 नए संक्रमित मिले हैं। कम लोगों की जांच होने के कारण इस महीने में ऐसा पहली इतने कम मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
राजस्थान कोरोना अपडेट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 191 मरीज मिले, जबकि तीन संक्रमितों की मौत हो गई। करीब 20 दिन बाद ऐसा है जब प्रदेश में इतने कम मरीज मिले हों, इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है कोरोना जांच में कमी। दरअसल, मंगलवार को प्रदेश में 3811 सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 191 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले सोमवार को 15 होने के कारण कोरोना जांच नहीं हुईं। रविवार को 17762 लोगों की जांच में 882 लोग संक्रमित पाएं गए थे। ऐसे में साफ है कि जांच कम होने के कारण संक्रमितों की संख्या घटी है।  
विज्ञापन



चिकित्सा विभाग के अनुसार गुरुवार को अजमेर 1, अलवर 13, भीलवाड़ा 4, बूंदी 6, धौलपुर 1, डूंगरपुर 9, गंगानगर 1, जयपुर 75, जैसलमेर 1, जालोर 1,   झालावाड़ 1, जोधपुर 11,   कोटा 3, पाली 8, प्रतापगढ़ 24, सवाई माधोपुर 24 और उदयपुर में 24 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश के अब सक्रिय मरीजों की संख्या 4131 है। इसके अलावा 643 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें