फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार का अनोखा वादा, बोले- अविवाहित युवकों की करवाएंगे सगाई

Thu, 22 Oct 2026 06:09 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

राजस्थान के सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पंचायत चुनाव की सभा में उन्होंने ग्रामीणों से गांव के काम करवाने के साथ अविवाहित युवकों की सगाई कराने का भी वादा किया। इससे पहले झाझड़ गांव की सरपंच प्रत्याशी अनीता सैनी भी युवाओं की शादी कराने के दावे को लेकर चर्चा में आई थीं।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें वे चुनावी सभा के दौरान ग्रामीणों से अविवाहित युवकों की सगाई करवाने का वादा करते नजर आ रहे हैं। पंचायत चुनाव के सिलसिले में आयोजित इस सभा में प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि गांव का कोई भी काम हो, वे उसे पूरा करवाएंगे। उन्होंने मंच से स्पष्ट कहा कि यदि किसी लड़के की सगाई करवानी हो तो वे वह भी करवा देंगे। इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


चुनावी सभा में अनोखा वादा
सामान्यतः चुनावी सभाओं में जनप्रतिनिधि सड़क, बिजली और पानी जैसे विकास कार्यों के वादे करते हैं। इसके विपरीत, सूरजगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में आयोजित चुनावी कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रवण कुमार का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण जो भी कार्य बताएंगे, वे उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। इसी क्रम में उन्होंने विवाह योग्य युवकों की सगाई कराने की जिम्मेदारी भी लेने की बात कही।

यह भी पढ़ें: जेन-जी आंदोलन फोटो विवाद: रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी हटाने पर डोटासरा ने सरकार को घेरा, दे दी ये नसीहत
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच प्रत्याशी का भी रहा ऐसा दावा
विधायक श्रवण कुमार से पहले झाझड़ गांव से सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी भी इसी प्रकार के बयान को लेकर सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने कहा था कि चुनाव जीतने पर वे गांव के उन युवाओं की शादी कराने का पूरा दायित्व संभालेंगी जिन्हें दुल्हन मिलने में समस्या आ रही है। अपने इस वादे को पूरा करने के लिए उन्होंने दूसरे राज्यों तक सफर करने और आवश्यकता पड़ने पर बरात के लिए पूरे गांव हेतु विशेष ट्रेन बुक कराने तक की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें