फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः कांग्रेसी और निर्दलीय विधायक बैठक के लिए रिजॉर्ट पहुंचे

Thu, 11 Jun 2020 09:24 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
अशोक गहलोत - फोटो : social media
विज्ञापन

राजस्थान कांग्रेस और उसके समर्थक निर्दलीय विधायक गुरुवार की शाम को दिल्ली राजमार्ग पर स्थित एक निजी रिजॉर्ट पहुंचे। राज्यसभा चुनाव से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता इन विधायकों से बैठक करने वाले हैं। सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट भी रिजॉर्ट पहुंचे। हालांकि पायलट कुछ देर बाद लौट गए। उनके फिर बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पांडे ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं द्वारा विधायकों को प्रलोभन दिए जाने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘वे विधायक खुद मानते हैं कि उन्हें एक साथ एक जगह पर रहना चाहिए।’

उन्होंने कहा कि पूरा विधायक दल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में एक है। पांडे ने कहा कि यह बैठक न केवल राज्यसभा में जीत सुनिश्चित करने के लिए है बल्कि इसमें कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के बारे में भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें