फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साम्प्रदायिक तनाव के बाद तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी

Fri, 17 Jan 2014 03:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में प्रतापगढ जिले के कोटडी गांव में मंगलवार शाम हुई साम्प्रदायिक हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू आज तीसरे दिन भी जारी रहा। हालात को देखते हुए तनावपूर्ण शांति के कारण आज दोपहर तक कर्फ्यू में ढील नहीं दी गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक यू एन छानवाल ने बताया कि अब तक हिंसा फैलाने के आरोप में पांच मामले दर्ज किए गए हैं लेकिन किसी को हिरासत में नही लिया गया है।

राजस्थान: सांप्रदायिक हिंसा में 3 की मौत

उन्होंने बताया कि कोटडी तथा आसपास के गांवों में शांति बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। हालात पर काबू पा लेने के बावजूद तनाव समाप्त नही होने के कारण फिलहाल कर्फ्यू में ढील देने को लेकर उच्च स्तर पर विचार विमर्श चल रहा है।

कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये कोटडी में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

सांप्रदायिक हिंसा के चलते उदयपुर में अलर्ट

मंगलवार देर रात कोटडी और मोहेडा गांव में साम्प्रदायिक हिंसा में गोली लगने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी थी तथा दस अन्य घायल हो गये थे जिन्हें उदयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें