अधिवेशन में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा।
- फोटो : अमर उजाला
सरकार रिपीट नहीं होगी, ऐसा बोलने वाला वफादार नहीं
सीएम अशोक गहलोत ने अधिवेशन में कांग्रेस विधायकों, जिलाध्यक्षों और नेताओं से कहा- राजस्थान में सरकार रिपीट नहीं होगी यह कहना बंद करें। क्योंकि हम रिपीट करेंगे तो वह राजस्थान ही नहीं, देशभर में कांग्रेस पार्टी के लिए अहम होगा। जो नेता अपने मुंह पार्टी और सरकार के लिए उलटी बात कहता है, वह पार्टी का वफादार नहीं है। सबको पद नहीं मिल सकते हैं। लेकिन पार्टी के लिए वफादार, निष्ठावान और समर्मित रहें। धैर्य और ईमानदारी का परिचय दें। हम सब एक सुर में बोलेंगे तो सरकार जरूर रिपीट होगी।
तेरा गुट-मेरा गुट छोड़कर एकजुट हों
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अधिवेशन में कहा- अब सबके ऊपर चुनाव का वक्त आ रहा है। पार्टी संगठन को ज्यादा एक्टिव करना होगा और इसमें सभी कार्यकर्ताओं को साथ देना होगा। तेरा गुट, मेरा गुट और ये गुट, वो गुट, जाति-मजहब की बातें छोड़नी पड़ेंगी। क्योंकि हमारी जाति और महजब केवल कांग्रेस पार्टी है। सबका सहयोग और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हम जनता की सेवा करेंगे तो कोई कारण नहीं है कि 2023 विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत के साथ प्रदेश कांग्रेस सरकार रिपीट नहीं होगी।
अधिवेशन में मौजूद कांग्रेस नेता।
- फोटो : अमर उजाला
हर महीने की 28 तारीख को मंत्री-विधायक 15 किलोमीटर पैदल चलेंगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सीख को मानते हुए राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अधिवेशन में सभी मंत्री-विधायकों को कहा- हर महीने की 28 तारीख को कांग्रेस के सभी मंत्री और विधायक 15 किलोमीटर पैदल चलेंगे। जन सुनवाई करेंगे और समस्याओं को दूर करने के लिए काम करेंगे। राहुल गांधी की इच्छा के मुताबिक हमने यह घोषणा की है। राजस्थान कांग्रेस सरकार की फ्लैगशिप स्कीम और उपलब्धियां लोगों को बताएंगे और केंद्र सरकार की विफलताएं गिनाएंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खून-पसीना एक करके हमें सत्ता में पहुंचाया है। इसलिए उनका दुख और तकलीफ करना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा करना होगा। कार्यकर्ताओं के काम हों, चाहे गांव-शहर में विकास संबंधी मांग हो। वह सरकार में बैठे लोगों को करने होंगे।
कांग्रेस पार्टी ने सीएम गहलोत को बजट पर 16 सुझाव दिए
1. पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी प्रावधान किए जाएं।
2. बेरोजगार युवाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार के मौके पैदा किए जाएं।
3.बजट में व्यापारियों पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाए।
4. घरेलू एलपीजी रसोई गैस की कीमतों में कमी की जाए।
5. युवाओं के लिए ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की तरह युवा महोत्सव आयोजित करें।
6.इंदिरा रसोई की संख्या को प्रदेश में बढ़ाया जाए। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रियायती रेट पर खाना मिल सके।
7. किसानों के फायदे की स्कीम्स का दायरा बढ़ाकर दोगुना तक किया जाए। सिंचाई के उपकरण और यंत्रों की संख्या बढ़ाई जाए। डिग्गी निर्माण की संख्या और सब्सिटी रेट को बढ़ाएं।
8. मेडिकल और एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में फैसिलिटी को बढ़ाया जाए।
9. मॉनसून पीरियड के दौरान टूटी सड़कों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए। नई सड़कें बनवाने के लिए सड़क निर्माण की योजना लाकर बजट प्रावधान किया जाए।
10. एससी-एसटी वर्ग और ट्राइबल एरिया के लिए ज्यादा फंड अलॉट किया जाए।
11.पब्लिक ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी को गांव-ढाणियों तक बढ़ाया जाए। प्रदेश में मजबूत पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम डवलप किया जाए।
12. सामाजिक सौहार्द्र कायम रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। सामाजिक समरसता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
13. घरेलू और कृषि बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में और ज्यादा राहत दी जाए।
14. महंगाई से जनता को राहत दिलाने के लिए पब्लिक वेलफेयर स्कीम्स बनाकर लागू की जाएं।
15. पानी में फ्लोराइड और गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बजट में प्रोविजन किया जाए।
16. प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों की संख्या बढ़ाई जाए।