फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: आदिवासी इलाकों के सरकारी स्कूलों का दौरा करेगी सीजेपी, बुनियादी सुविधाओं की तैयार होगी रिपोर्ट

Thu, 17 Sep 2026 07:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कॉकरोच जनता पार्टी राजस्थान में ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू करेगी। पार्टी की टीमें आदिवासी बहुल क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों का दौरा कर बुनियादी सुविधाओं की कमियां चिह्नित करेंगी, रिपोर्ट तैयार करेंगी और संबंधित अधिकारियों के सामने मुद्दे उठाएंगी।
विज्ञापन
आशुतोष रांका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने गुरुवार को राजस्थान में अपने ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की। इसके तहत पार्टी की टीमें आदिवासी बहुल इलाकों के सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगी और वहां बुनियादी ढांचे व अन्य सुविधाओं की कमियों का जायजा लेंगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीजेपी ने एक बयान में बताया कि अभियान के तहत पार्टी की टीमें उदयपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, बांसवाड़ा, सिरोही और बारां-अंता सहित आदिवासी बहुल क्षेत्रों का दौरा करेंगी।
पार्टी के मुताबिक, टीमें स्कूलों की स्थिति का ब्योरा तैयार करेंगी, कमियों की पहचान करेंगी और इन मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के सामने उठाएंगी।

पढे़ं: कोटा नगर निगम में भाजपा को बहुमत, अब किसके सिर सजेगा मेयर का ताज? इन नामों ने बढ़ाई सियासी हलचल
विज्ञापन


सीजेपी ने बताया कि यह पहल उसके ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान का हिस्सा है। यह अभियान 15 अगस्त को सरकारी स्कूलों का नागरिकों के नेतृत्व में ऑडिट करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। पार्टी ने कहा कि वह स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए राजस्थान सरकार की ओर से की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन पर भी नजर रखेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें