फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: खरीद फरोख्त के डर से 88 विधायकों को पहुंचाया जैसलमेर, चार और विधायक पहुंचेंगे

Sat, 01 Aug 2020 11:24 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
विज्ञापन
ईद के मौके पर नमाज पढ़ते राजस्थान के कांग्रेसी विधायक - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान की राजनीति में उठापटक जारी है। सरकार ने अपने विधायकों को जयपुर से जैसलमेर में शिफ्ट कर दिया है। विधायकों की खरीद फरोख्त के डर की वजह से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने विधायकों को राजधानी से 570 किमी दूर जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में पहुंचा दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस के 88 विधायक 14 अगस्त तक के लिए जैसलमेर शिफ्ट हो गए थे, आज चार और विधायकों के जैसलमेर जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र शुरू होने तक विधायकों को जैसलमेर में रखने का फैसला किया है। हालांकि मुख्यमंत्री गहलोत जयपुर वापस आ सकते हैं।

अशोक गहलोत का कहना है कि वो जयपुर में रहेंगे और मंत्री भी यही रहेंगे। सरकार के काम में कोई बदलाव या समझौता नहीं होगा। अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना को लेकर रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा हूं और कानून व्यवस्था भी नियंत्रण में है लेकिन सरकार को बचाना भी जरूरी है।
विज्ञापन


इसके अलावा अशोक गहलोत ने भी जनता को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। वहीं राजस्थान के कई कांग्रेसी विधायकों ने जैसलेमर के होटल सूर्यगढ़ में नमाज पढ़ते हुए पर्व को मनाया।

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ईद-उल-अजहा के अवसर पर मुबारकबाद। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि ईद का यह त्यौहार हमें नेक नीयत और इंसानियत के साथ समाज के गरीब और जरूरतमंद तबके की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है।

अशोक गहलोत ने लिखा कि यह त्यौहार हमें सिखाता है कि देश-प्रदेश के लिए हम हमेशा त्याग और बलिदान करने के लिए तैयार रहें। इधर राजस्थान के कुछ विधायक जो मुख्यमंत्री की सरकार का समर्थन करते हैं, वो जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में ठहरे हैं। 

विधायक आमीन खान, आमीन कागजी, हकम अली, सलेह मोहम्मद, वाजिब और रफीक ने नमाज अदा करते हुए ईद-उल-अजहा को मना रहे हैं। ये विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समर्थन कर रहे हैं और इसी वजह से होटल सूर्यगढ़ में रह रहे हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें