फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुंधरा के मंत्रिमंडल में किस-किस को मिली जगह?

Fri, 20 Dec 2013 05:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मंत्रिमंडल के 13 सदस्यों को शुक्रवार को राजभवन में शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल में एक भी महिला को स्थान नहीं मिला, जबकि चुनाव में इस बार भाजपा की 22 महिलाएं जीती हैं। राज्यपाल माग्रेट आल्वा ने नौ कैबिनेट और तीन राज्य मंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वसुंधरा के मंत्रिमंडल में दो-दो राजपूत, वैश्य व जाट हैं तथा एक-एक मुस्लिम, माली, एससी, एसटी, गुर्जर व ब्राह्मण नेता शामिल किया गया है।

गुलाब चंद कटारिया, राजेन्द्र राठौड, काली चरण सर्राफ, कैलाश मेघवाल, सांवर लाल जाट, प्रभु लाल सैनी, गजेन्द्र सिंह खिवसर, युनूस खान और नंदलाल मीणा ने कैबिनेट मंत्री तथा अरूण चतुर्वेदी, अजय सिंह और हेम सिंह भडाना ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन


तिवाड़ी नहीं बने मंत्री
राजे के मंत्रीमण्डल में प्रदेश में सर्वाधिक अंतर से जीतने वाले सांगानेर पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी का नाम नहीं आया। निराश तिवाड़ी समर्थकों के बीच राजे से पुराने मनमुटाव की चर्चाएं सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन


राजे के कथित विरोधियों में फिर से असंतोष पनपने की आशंका जताई जाने लगी है।

अब कयास लगाए जा रहे हैं कि तिवाड़ी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा रहा है। इसी तरह ओम बिड़ला, प्रतापसिंह सिंघवी, अभिषेक मटोरिया और जोगाराम पटेल आदि के हाथ भी निराशा लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें