कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया (फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
राजस्थान के राजगढ़ थाने के एसएचओ विष्णुदत्त विश्नोई के कथित तौर पर आत्महत्या कर लेने के मामले में सीबीआई ने सोमवार को ओलंपिक पदक विजेता और कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया से पूछताछ की। एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई टीम पूछताछ के लिए पूनिया के आवास पर पहुंची थी।
बता दें कि इसी साल 23 मई को विश्नोई ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। इस घटना के बाद राजनीति भी गरमा गई थी, क्योंकि क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया पर विश्नोई को प्रताड़ित करने के आरोप लगे थे।
हालांकि, पूनिया ने इन सभी आरोपों से इनकार कर दिया था। वहीं, विश्नोई के परिजनों ने भी विरोध जताते हुए शव लेने से इनकार कर दिया था और उनकी रिपोर्ट पर राजगढ़ थाने में आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की गई थी।