फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: डीग में टायर फटने से गड्ढे में उतरी बस, 15 यात्री घायल; कामां से जा रही थी भरतपुर

Sat, 09 Mar 2024 05:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग

सार

Deeg Hindi News: डीग में अचानक टायर फटने से लोक परिवहन की एक बस गड्ढे में घुस गई। इस हादसे में पंद्रह यात्री घायल हो गए, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि गंभीर घायलों को बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल पर बैठे बस यात्री तथा अस्पताल में इलाजरत घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके में एक लोक परिवहन की बस का टायर फटने की वजह से सड़क किनारे एक गड्ढे में उतर गई। बस में करीब 50 सवारियां थीं, जिनमें से 15 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां से कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, लोक परिवहन की बस कामां से भरतपुर आ रही थी। बस में 50 यात्री सवार थे। जैसे ही बस कुम्हेर के सुपावस मोड़ के पास पहुंची, अचानक उसका टायर फट गया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में उतर गई। बस के गड्ढे में उतरते ही यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पास ही में होटल था। होटल पर मौजूद लोग तुरंत बस के पास पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को घटना की सूचना दी। लोगों ने बस से यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से तुरंत घायलों को कुम्हेर के अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल आठ घायलों को कुम्हेर अस्पताल में भर्ती किया गया है। बाकी गंभीर घायलों को आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें