फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सांसद दीया कुमारी ने गोटन में सालासर एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, कहा- जनता की अपेक्षाएं पूरी करना ही मेरा लक्ष्य

Sat, 29 Jan 2022 06:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गोटन, सेंदड़ा, डेगाणा और ब्यावर में ट्रेन रुकने की स्वीकृति दे दी है, यह रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात है। 
विज्ञापन
सांसद दिया कुमारी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद दीयाकुमारी ने गोटन रेलवे स्टेशन पर जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर एक्सप्रेस को शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गाड़ी संख्या 22422 सालासर ट्रेन का गोटन रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव दिया गया है। 
विज्ञापन


सांसद दीयाकुमारी गोटन रेलवे स्टेशन पर उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। यहां उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गोटन, सेंदड़ा, डेगाणा और ब्यावर में रेल स्टॉपेज को स्वीकृति दी है। यह रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि अभी हमें विभिन्न क्षेत्रों में और भी मुकाम हसिल करने हैं। हम न रुकने वाले हैं  और न थकने वाले हैं। हमारा लक्ष्य जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना है।  

एक मिनट के लिए रुकेगी ट्रेन
ट्रेन नंबर 22422 जोधपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर एक्सप्रेस गोटन स्टेशन पर रोजाना सुबह 11.50 बजे आएगी और 11.51 पर प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर एक्सप्रेस दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान कर 4.05 बजे गोटन स्टेशन पर आएगी और 4.06 बजे जोधपुर के लिए रवाना होगी। गोटन स्टेशन पर ट्रेन का एक मिनट के लिए रुकेगी। कार्यक्रम में डीआरएम जोधपुर गीतिका पांडे, पूर्व विधायक मेड़ता सुखा राम मेघवाल, मेड़ता प्रधान संदीप चौधरी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मदन गोरा, रेलवे अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें