राजस्थान के भरतपुर जिले में मंगलवार को 19 साल की एक युवती को उसके पड़ोसी ने गोली मार दी। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक कथित तौर पर युवती से एकतरफा प्यार करता था। कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव बताया कि मुखर्जी नगर में यह घटना उस समय हुई जब युवती अंकिता घर की छत पर पौधों को पानी दे रही थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी सुनील का घर उसके घर के पीछे ही है और वह कथित तौर पर छत से कूदकर आया और युवती को गोली मार दी। रामकिशन यादव ने बताया कि अंकिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।