फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में इस बार अलग से यूथ बजट की तैयारी:युवा मामले और खेल विभाग में अलग यूथ बजट सेल बनाई

Tue, 29 Sep 2026 07:40 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान सरकार ने 2027-28 के बजट में पहली बार यूथ बजट की तैयारी शुरू की है। युवा मामले और खेल विभाग नोडल होगा, जबकि युवाओं से सुझाव भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने युवाओं के लिए अलग यूथ बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कृषि बजट की तर्ज पर तैयार किए जा रहे इस बजट को वर्ष 2027-28 के राज्य बजट में शामिल किया जाएगा। वित्त विभाग ने इसके लिए विभागों के साथ-साथ आम लोगों से भी सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन


मुख्य सचिव की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार युवा मामले और खेल विभाग को यूथ बजट का नोडल विभाग बनाया गया है। विभाग विभिन्न सरकारी विभागों से युवाओं से संबंधित योजनाओं, प्रस्तावों और कार्ययोजनाओं की जानकारी जुटाकर यूथ बजट तैयार करने में समन्वय करेगा।

यूथ बजट में युवा कल्याण, रोजगार के अवसर बढ़ाने और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं को शामिल किए जाने की योजना है। संबंधित योजनाओं की प्रगति और उनके लिए आवंटित राशि के उपयोग की निगरानी की जिम्मेदारी भी नोडल विभाग की होगी।
विज्ञापन

यह भी पढें- अजमेर: मासूम ने निगलीं 9 मैग्नेटिक बॉल्स, आंतों में हुए 16 छेद; जेएलएन में 4 घंटे की सर्जरी से बची जान

बनेगा अलग यूथ बजट सेल

यूथ बजट तैयार करने के लिए युवा मामले और खेल विभाग में अलग सेल बनाई जाएगी। विभागों के बीच समन्वय के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी होगी। मुख्य सचिव ने अधिकारी की नियुक्ति कर इसकी सूचना वित्त विभाग को देने के निर्देश दिए हैं।
इस व्यवस्था के जरिए अलग-अलग विभागों में युवाओं से संबंधित चल रही योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों को एक जगह लाने का प्रयास किया जाएगा। इससे इन योजनाओं के बजट प्रावधान और क्रियान्वयन की निगरानी के लिए भी एक समन्वित व्यवस्था तैयार होगी।

मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर को युवाओं के साथ संवाद के दौरान वर्ष 2027-28 के बजट में यूथ बजट लाने की घोषणा की थी। इसके बाद वित्त विभाग ने बजट तैयार करने की प्रक्रिया में विभागीय जिम्मेदारियां तय करना शुरू किया है।
वित्त विभाग के पोर्टल पर आम लोग हिंदी या अंग्रेजी में यूथ बजट को लेकर अपने सुझाव भेज सकते हैं। हालांकि अभी यूथ बजट का कुल आकार और इसमें शामिल की जाने वाली योजनाओं की अंतिम सूची तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें