राजस्थान के किशनगढ़ में टोल प्लाजा पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तेजी से आता ट्रक टोल प्लाजा से जा टकराया जिसका चौंकाने वाला वीडियो समाने आया है। ट्रक काफी तेज गति से आ रहा था और टोल पर आकर ब्रेक नहीं लगा पाया जिससे पहले से खड़ी दो गाड़ियों से जोरदार आवाज करते हुए जा टकराया। इस हादसे में दो लोगों को गंभीर चोट आई है और ट्रक के टकराने से गाड़ी में मौजूद बीयर की सभी बोतलें सड़क पर गिर गईं और वहां बीयर की नदी ही बह निकली।
राजस्थान के किशनगढ़ टोल पर शुक्रवार को हुआ ये बड़ा हादसा लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।जब टोल पर बीयर से भरा एक ट्रक टकराया तो पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। वीडियो में साप दिखता है कि टोल पर पीछे से एक ट्रक तेजी से आता है और टोल बूथ पर पहले से कड़ी एक गाड़ी से जोर से टकरा जाता है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गये और तीन हिस्से में बंट गया। इस हादसे के वक्त वहां टोल बूथ कर्मचारी और एक गाड़ी और मौजूद थी।
इस दुर्घटना में टोल बूथ कर्मचारी और ट्रक ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। ट्रक के टकराने से जो सड़क पर बीयर की नदी बह गई उसे देखने लोग शहर से आने लगे। पूरे टोल बूथ पर बीयर की बोतलें और शराब की महक फैल गई। स्थानीय लोगों को हादसे के बाद बीयर की बोतलें उठाते हुए भी देखा गया।