फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में दो लाख से अधिक लोगों के साथ योग कर बाबा रामदेव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Thu, 21 Jun 2018 08:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के कोटा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सबसे बड़े योग सत्र का आयेाजन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इस सत्र में एक लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग अभ्यास किया। योग गुरू रामदेव के योग सत्र में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे , मंत्री , अधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन


आरएसी मैदान में हुए इस कार्यक्रम का गवाह बनने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के दो अधिकारी यहां मौजूद थे। 

योग सत्र के बाद अधिकारियों ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाण पत्र दिया। इस पर लिखा था , ‘ सबसे बड़े योग सत्र का आयोजन 21 जून 2018 को राजस्थान के कोटा में राजस्थान सरकार , पतंजलि योगपीठ और जिला प्रशासन कोटा ( पूरे भारत में) ने किया। ’ 

ये भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस Live: साधकों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, प्रार्थना के साथ योगाभ्यास शुरू
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में 1.05 लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग किया। रिकॉर्ड 1.05 लाख लोगों के एक साथ योग करने का बना लेकिन प्रतिभागियों की गणना उसके बाद भी जारी थी। जिसके मुताबिक सामूहिक योग शिविर में करीब दो लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। 
विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2017 में मैसूरू में 55,524 लोगों ने योग कर रिकॉर्ड बनाया था। 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने यह प्रमाण - पत्र मुख्यमंत्री राजे और रामदेव को सौंपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालयों में योग केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। 


पढ़ें- दुनियाभर में आज मनाया जा रहा है चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, पूरी दिल्ली हुई योगमय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें