फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विधानसभा सत्र 21 तक, न्यूनतम आय गारंटी और मृतक शरीर का सम्मान समेत ये बिल लाएगी गहलोत सरकार

Wed, 19 Jul 2023 08:16 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान विधानसभा सदन की कार्यवाही 21 जुलाई तक के लिए तय कर दी गई है। सदन के आगामी बिजनेस की घोषणा कर दी गई है। सरकारी उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने विधानसभा कार्य सलाहकार समिति के प्रतिवेदन को सदन में पास करवा दिया।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा के सभापति राजेंद्र पारीक ने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी के प्रतिवेदन को सर्वसम्मति से पास कराया।  नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इस बात का विरोध किया कि आखिर आज ही कार्य सलाहकार समिति के प्रतिवेदन को प्रस्तुत क्यों किया जा रहा है। राठौड़ बोले-  सरकार जल्दबाजी में कई बिल लाकर पास कराना चाहती है।

विज्ञापन

 
इसका जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने सदन में कहा कि यह पहला मौका नहीं है। भाजपा के शासनकाल में भी इसी तरह सदन में कार्य सलाहकार समिति के प्रतिवेदन प्रस्तुत होते रहे हैं। 

ये बिल सदन में पेश करेगी सरकार 
कार्य सलाहकार समिति की बैठक में तय किया गया कि विधानसभा में राजस्थान मृतक शरीर का सम्मान विधेयक 2023, राजस्थान सिनेमा विनियम विधेयक  2023, राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी विधेयक 2023, मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय विधेयक 2023, राजस्थान पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय विधेयक 2023, राजस्थान आईएलडी कौशल विकास विश्वविद्यालय जयपुर  नाम संशोधन विधेयक 2023 प्रस्तुत किए जाएंगे। संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने ये बिल विधानसभा में प्रस्तुत कर दिए। अब सरकार इन सभी विधेयकों को 21 जुलाई तक सदन में पास करवाने की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें