फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: वसुंधरा राजे ने झालरापाटन में मानवेंद्र सिंह को दी पटखनी

Tue, 11 Dec 2018 09:18 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
vasundhra raje - फोटो : twitter
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन विधानसभा सीट पर निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह को 34,980 मतों से हरा कर जीत दर्ज की है। वसुंधरा राजे की यह पांचवीं जीत है। इससे पहले राजे 1985-89, 2003-2008, 2008-2013, 2013-2018 में राजस्थान विधानसभा की सदस्य रह चुकी हैं।
विज्ञापन


इसी के साथ वसुंधरा राजे ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कांग्रेस को बधाई दी है। राजे ने जयपुर में कहा- मैं कांग्रेस को बधाई देना चाहूंगी। मैं इस जनादेश को स्वीकार करती हूं। भाजपा ने इन पांच सालों में उनके लिए बहुत काम किया है। मुझे उम्मीद है किक अगली सरकार इन नीतियों और कार्यों को आगे बढ़ाएगी।




2013 के विधानसभा चुनाव में राजे ने 60,896 मतों से जीत दर्ज की थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेन्द्र सिंह चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। लेकिन उन्हें यहां हार मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें