फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा राजस्थान, जय-जय राजस्थान: चुनावी साल में वसुंधरा राजे ने दिया नारा, बेणेश्वर धाम से किया दौरे का शंखनाद

Sun, 05 Feb 2023 06:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वागड़ में 'मेरा राजस्थान, जय जय राजस्थान' का नारा देकर सियासी हलचलें तेज कर दी हैं। वसुंधरा राजे रविवार से मेवाड़ और वागड़ अंचल के दौरे पर हैं। आदिवासियों के प्रमुख तीर्थ बेणेश्वर धाम से उन्होंने शंखनाद कर दिया है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का लोगों ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार से मेवाड़ और वागड़ के दौरे पर हैं। राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सभी पार्टियों की नजर में है। चुनावी साल में रविवार को बेणेश्वर धाम दर्शन के लिए दौरे पर आईं राजे ने 'मेरा राजस्थान, जय जय राजस्थान' का नारा देकर सियासी हलचलें तेज कर दी हैं।

विज्ञापन


इससे पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे उदयपुर पहुंचीं और सलूम्बर तहसील में सुहानी सर्दी आंदोलन का समापन किया। नमो विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण रातलिया ने 8 साल पहले सुहानी सर्दी आंदोलन की शुरुआत की थी। इसमें गरीब लोगों को सर्दी में गर्म कपड़े बांटे जाते हैं। यह आंदोलन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

विज्ञापन

उदयपुर एयरपोर्ट से बेणेश्वर धाम तक जगह-जगह राजे का स्वागत
उदयपुर एयरपोर्ट से बेणेश्वर धाम तक जड़ियाना मोड़, जयसमंद, खेराड़, स्लूबर, आसपुर, साबला सहित कई स्थानों पर वसुंधरा राजे का बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सांसद अर्जुन लाल मीणा, विधायक गोपीचंद, अमृतलाल मीणा , डूंगरपुर जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या भी उनके साथ मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने राजें को सतरंगी साफे, चुनरी और फूल माला पहना कर अभिनन्दन किया। वसुंधरा राजे ने कहा- इस अभूतपूर्व स्वागत के लिए मेवाड़ और वागड़ के मेरे प्यारे भाई-बहनों का कोटि-कोटि धन्यवाद।



तीन दिन दौरे का यह है कार्यक्रम 
वसुंधरा राजे रविवार को जयपुर एयरपोर्ट से सुबह 9:10 पर रवाना होकर 10:30 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंची और वहां से बेणेश्वर धाम निकल गईं। वसुंधरा राजे ने बेणेश्वर धाम में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसे बाद वह सागवाड़ा पहुंची हैं। रविवार को वसुंधरा राजे का नाइट स्टे सागवाड़ा में ही रहेगा। तय प्रोग्राम के मुताबिक वसुंधरा राजे सोमवार को दोपहर 3 बजे सागवाड़ा से रवाना होकर शाम 5 बजे उदयपुर पहुंचेगी और नाइट स्टे उदयपुर में ही करेंगी। 7 फरवरी को सुबह 10:40 बजे राजे का उदयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर 11:45 बजे जयपुर लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बेणेश्वर धाम के मेले में उमड़े हज़ारों श्रद्धालु
बेणेश्वर धाम में माघ पूर्णिमा का मुख्य मेला रविवार को है। 11 फरवरी तक मेले का आयोजन होगा। इस विशेष मेले में हजारों की संख्या में आदिवासी इकट्ठे हो रहे हैं। यहां श्रद्धालु सोम, माही और जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम आबूदरा घाट पर पवित्र स्नान कर रहे हैं। पितरों को तर्पण और अस्थि विसर्जन भी किया जा रहा है। भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर विशेष पूजा अर्चना की जा रही है।



वसुंधरा के वागड़ दौरे पर पिछले कार्यकाल के कामों का प्रचार
  • महान संत मावजी महाराज का बेणेश्वर धाम में पेनोरमा।
  • डूंगरपुर में मेडिकल कॉलेज, बांसवाडा में गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय और भीमकोर बटालियन देश के इतिहास में पहली बार रोडवेज में यात्रा करने वाले आदिवासियों के लिए किराए में 20 फीसदी रियायत।
  • विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित कर इसे सरकारी समारोह के रूप में मनाने के आदेश।
  • 5 बोतल तक महुआ की शराब रखने की छूट और गरीब आदिवासियों के 25 हजार मुकदमे वापस लिए।
  • टीएसपी क्षेत्र में साधारण प्रकृति के 2 वर्ष से कम सजा वाले मामलों को न्यायालय से वापस लेने का निर्णय हुआ।
  • मानगढ़ धाम को पहली बार राष्ट्रीय पहचान दिलवाई और काली बाई का पेनोरमा निर्माण।
  • टीएसपी क्षेत्र के लिए अलग से सर्विस कैडर का गठन।
  • टीएसपी क्षेत्र की मेधावी छात्राओं के लिए स्कूटी योजना।
  • मानगढ़ धाम पर गोविन्द गुरु की स्मृति में राष्ट्रीय जनजाति संग्रहालय स्थापित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें