फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव: मंदिर में मत्था टेकने के बाद वसुंधरा राजे ने भरा नामांकन

Sat, 17 Nov 2018 01:54 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Vasundhara Raje - फोटो : PTI
विज्ञापन
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज झालावाड़ सचिवालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले वसुंधरा ने झालावाड़ के श्री राड़ी बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। वो जिले की झालरापाटन सीट से चुनावी मैदान में है। नामांकन के वक्त, उनके साथ भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, बेटे दुष्यंत सिंह, बहू निहारिका भी मौजूद रहे। पर्चा भरने से पहले राजे ने झालावाड़ से झालारपाटन तक रोड शो भी किया। राजे के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम भी था। 
विज्ञापन

 

 

सोमवार को पर्चा भरेंगे गहलोत और पायलट

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट टोंक से और अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों, सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों ही दिल्ली में, उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अंतिम रूप देने में व्यस्त बताए जा रहे हैं। कांग्रेस अब तक 152 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। 48 उम्मीदवार अभी बाकी हैं। उधर भाजपा को अभी 38 उम्मीदवारों का एलान करना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें