फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश जावड़ेकर बोले, राम मंदिर भाजपा के लिए चुनावी मुद्दा नहीं है

Sun, 04 Nov 2018 04:39 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राम मंदिर भाजपा के लिए चुनावी मुद्दा नहीं है। कांग्रेस पार्टी को इस मुद्दे पर अपनी स्थिति साफ़ करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेता शशि् थरूर के बयान पर पलटवार करते हुए पूछा कि कांग्रेस पार्टी बताए कि वह अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण देखना चाहती है या नहीं? 
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने कहा था कि कोई भी हिन्दू ऐसी जगह पर मंदिर का निर्माण नहीं देखना चाहेगा जहां कोई मस्जिद ध्वस्त की गई हो।

शनिवार को जयपुर में राजस्थान के चुनाव प्रभारी जावड़ेकर ने कहा कि राम मंदिर हमारी पार्टी के लिए आस्था का विषय है, चुनाव का नहीं। यह मुद्दा 500 साल पुराना है तब तो चुनाव भी नहीं होते थें। यह ऐसा मुद्दा है जो देश के हित से जुड़ा है। भाजपा इसे मुद्दा नहीं बना रही बल्कि हम तो बस इतना पूछ रहे हैं कि कांग्रेस अयोध्या में श्रीराम की जन्मस्थली पर मंदिर का निर्माण देखना चाहती है कि नहीं।

जावड़ेकर ने कांग्रेस के नेताओं पर राजस्थान को बदनाम करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में राजस्थान ने कई क्षेत्रों में प्रगति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें