अमर उजाला चुनाव रथ भीलवाड़ा में
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है, नेताओं का प्रचार और जोड़ पकड़ रहा है। यहां 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला डॉट कॉम आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा भीलवाड़ा। संवाददाता अभिलाषा ने लोगों से बात कर यहां हालात का जायजा लिया।
उन्होंने जानने की कोशिश की कि आखिर यहां की जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना कि जनता के मन में क्या है। टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि भीलवाड़ा में क्या हैं जमीनी हालात।
भीलवाड़ा के लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश हैं। जनता ने कई मुद्दे गिनाए जो इस बार मतदान से पहले नेताओं के निर्वाचन में भूमिका निभाएंगे।
एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि उनके क्षेत्र में पीने के पानी की सुविधा हुई है। लेकिन चार साल से ज्यादा हो गए उनके मकान नहीं मिले हैं।
एक नौकरीशुदा व्यक्ति ने कहा, "वसुंधरा सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। न सड़क बनीं और न पानी की व्यवस्था की गई। अबकी वसुंधरा सरकार गई।"