फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा चुनाव में 'छोटा भीम' और 'सांप-सीढ़ी', जानिए क्या है माजरा

Wed, 14 Nov 2018 04:16 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव की सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। जहां एक ओर राजनीतिक दल उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अधिकारी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रचनात्मक तरीकों पर काम कर रहे हैं। जिलों के कलेक्टर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने और उन्हें वोट का महत्व बताने के लिए नए तरीके अपनाकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

 

इसी कड़ी में गेम, कार्टून पात्र, लोक नृत्य और रेडियो का सहारा लेकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद जारी है। चुरू जिले के जिलाधिकारी और मुख्य रिटर्निंग अधिकारी जागरूकता फैलाने के लिए लोकप्रिय कार्टून पात्र छोटा भीम का सहारा ले रहे हैं।


इसी तरह अजमेर की कलेक्टर आरती डोगरा ने सांप सीढ़ी के खेल का रचनात्मक इस्तेमाल कर मतदाताओं को उनके वोट की अहमियत समझाने का बीड़ा उठाया है। चुनाव आयोग ने भी इस अभियान की प्रशंसा की है। हनुमानगढ़ के कलेक्टर दिनेश जैन वोटू नामक बतखनुमा कार्टून का इस्तेमाल लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में सभी 200 सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान होना है। भाजपा जहां हर पांच साल बाद सरकार बदलने के सिलसिले को तोड़कर वापसी करना चाहती है, वहीं कांग्रेस सरकार के प्रति जनता के गुस्से को भुनाकर सत्ता पर काबिज होना चाहती है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें