फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुंधरा राजे की सभा को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

Sat, 24 Nov 2018 07:11 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वसुंधरा राजे, मुख्यमंत्री, राजस्थान (फाइल फोटो)
विज्ञापन
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सभा को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। जानकारी के अनुसार ये धमकी जोधपुर ग्रामीण पुलिस कंट्रोल रूम को मिली है। राजे प्रचार के दौरान जगह-जगह सभाएं कर रही हैं। धमकी मिलते ही राजे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एटीएस भी ज्यादा सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव की गहमागहमी में वसुंधरा राजे कई स्थानों का दौरा कर रही हैं। शनिवार को उनका जोधपुर दौरे का कार्यक्रम था और इसी दौरान पुलिस को धमकी भरा कॉल मिला। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह स्टेट कंट्रोल रूम में एक शख्स का फोन आया जो सीएम की रैली को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा था। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। इस नंबर को पड़ताल शुरू हुई तो उसकी लोकेशन ओसियां के आसपास की मिली। इसी आधार पर उसे हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें