फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: भाजपा विधायक हबीबुर्रहमान ने कमल छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ 

Wed, 14 Nov 2018 03:22 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में भारतीय जनता पार्टी को नया झटका लगा है। भाजपा विधायक हबीब उर रहमान कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। नागौर से विधायक रहमान को भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची में जगह नहीं दी गयी है। इससे नाराज होकर वह भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


रहमान ने कहा कि मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं। बता दें कि 2008 में भाजपा में शामिल होने से पहले रहमान कांग्रेस में ही थे। 

राजस्थान में भाजपा को झटका लगने का सिलसिला लगातार जारी है। आज ही दौसा से भाजपा सांसद हरीश मीणा भी कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे पहले मंत्री रहे सुरेंद्र गोयल ने भी भाजपा से इस्तीफा दे चुके हैं।

चुनाव के लिए 131 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद से ही भाजपा में बगावत की आंधी चल पड़ी है। नेताओं के पार्टी छोड़ने का दौर तेज हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें