फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पत्नी की मदद से कर दी हत्या

Tue, 19 May 2020 12:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्थान के अलवर में एक पिता ने कथित तौर पर 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया और फिर उसकी गर्भावस्था के बारे में पता चलने पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


आरोपी अलवर के नीमराणा शहर का निवासी बताया जा रहा है। यह मामला तब सामने आया जब नाबालिग की बड़ी बहन और बहनोई ने इसकी जानकारी राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को दी।

भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमनदीप कपूर ने जानकारी दी कि लड़की की 10 मई को ही हत्या कर दी गई थी। आरोपी को कथित तौर पर पता चला कि लड़की गर्भवती हो गई है, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 10 मई को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और अगले दिन उसका अंतिम संस्कार कर दिया, ताकि किसी को उन पर शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मृतक की बहन और बहनोई ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को इसकी जानकारी देकर दोनों आरोपी पति-पत्नी की पोल खोल दी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें