फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बच्ची को फुसलाकर किया दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Thu, 10 Oct 2019 09:52 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

राजस्थान में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन प्रदेश के किसी न किसी क्षेत्र में दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। ताजा मामला अलवर का है। जहां आदर्श कॉलोनी दाउदपुर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


यह घटना पांच अक्तूबर की रात की है। पूरी घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

एसपी परिस देशमुख ने बताया कि बालिका के साथ बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी गौरव उर्फ भानू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सात दिनों के भीतर ही अदालत में चालान पेश कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी गौरव राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में ठेके का सफाई कर्मी है। आरोपी बालिका के परिजनों से पहले से ही परिचित था। एसपी देशमुख ने बताया कि आरोपी पर पॉस्को एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक लड़का बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पीड़ित बच्ची की पहचान की। इसके बाद बालिका के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।  

इस घटना को लेकर अलवर के डीएसपी ने कहा है कि आठ वर्षीय बच्ची अब खतरे से बाहर और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राथमिक जांच में यह पाया गया है कि आरोपी लड़की के साथ ही रहा करता था। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
अलवर में हुए इस जघन्य दुष्कर्म को लेकर राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि यह (दुष्कर्म) एक मानसिक विकार है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। राजस्थान में दुष्कर्म के दोषियों के लिए केवल एक जगह है, वह है जेल।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें