आनंदपुरी का कडदा निवासी दूल्हा दिनेश पटेल पेशे से एक संपन्न निर्माण कारीगर है। वह गुजरात क्षेत्र में ठेकेदारी के काम भी करता है। बताया जा रहा है कि शुरुआत में विरोध हुआ, तो शादी नहीं हो पाई। अभी लॉकडाउन में दिनेश के ठेकेदारी संबंधित कार्य बंद हैं। ऐसे में उसने वर्षों बाद अघोषित रिश्ते को मजबूत करते हुए सामाजिक स्तर पर मान्यता देने के लिए विधि-विधान से विवाह किया। लिहाजा, अब तीनों परिवारों ने सहमति बनाकर इस विवाह को मंजूरी दी है। सोशल मीडिया पर इस शादी से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं, साथ ही शादी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि राजस्थान का संभवत: यह ऐसा पहला मामला है।
चट मंगनी पट ब्याह रचाया
बताया जा रहा है कि इस शादी के लिए बाकायदा कार्ड छपवाया गया। इसमें युवक के परिवार ने स्वयं के साथ युवतियों के पिता और गांव के नाम छपवाए। कोरोना गाइडलाइन के तहत शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए। हालांकि, शादी से पहले पूरे गांव में इसे लेकर मंथन हुआ था। इसके बाद आनन-फानन में विवाह की तैयारी की गई। लॉकडाउन लागू होने से एक दिन पहले विवाह की रस्म पूरी कर ली गईं।