फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब अदालत में पेश हुई गाय, पिछले नौ महीने से चल रहा विवाद

Fri, 12 Apr 2019 09:59 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
जोधपुर कोर्ट में पेश की गई गाय - फोटो : ANI
विज्ञापन
राजस्थान के जोधपुर में शुक्रवार को लोग उस वक्त हैरान रह गए जब एक गाय को अदालत में पेश किया गया। दरअसल, यह मामला गाय के मालिकाना से जुड़ा है। इसको लेकर एक शिक्षक और एक पुलिस कांस्टेबल के बीच पिछले नौ महीने से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


शिक्षक श्याम सिंह और कांस्टेबल ओम प्रकाश इस गाय पर अपना-अपना हक जता रहे हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पहले पुलिस तक पहुंचा और अब कोर्ट की दहलीज तक आ पहुंचा है। इसी सिलसिले में गाय को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान जज ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। अब इस मामले की सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। 

मालिकाना हक विवाद में पिछले साल अगस्त में मंडोर थाने में मामला दर्ज हुआ था। थाना प्रभारी ने अपने स्तर पर इस मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद का हल नहीं निकल सका और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इसके बाद गाय को गौशाला पहुंचा दिया गया। दोनों दावेदार इस बात पर अड़े हैं कि चाहे सुप्रीम कोर्ट तक केस लड़ना पड़े वह अपनी गाय लेकर रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें