फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

राजस्थान में किसान ने 23 मोर को जहर देकर मारा, गिरफ्तार

Tue, 24 Dec 2019 06:57 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
23 मोर की जान ली - फोटो : ani

राजस्थान में बीकानेर के सेरूना गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक किसान ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को जहरीला दाना खिलाकर मार दिया। दरअसल, किसान ने फसल की क्षति को रोकने के लिए कथित तौर पर जहर देकर 23 मोरों की जान ले ली। 






पड़ताल में पता चला कि किसान दिनेश कुमार के हरे मटर की खेती को पक्षी नुकसान पहुचा रहे थे। इससे परेशान होकर फसल बचाने के लिए उसने खेत में जहरीला दाना डाल दिया जिससे 23 मोरों की मौत हो गई। वन विभाग के सहायक वन संरक्षक ने बताया 23 मोरों के शव बरामद किए गए हैं और किसान दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें