सीकर जिले के मावंडा कलां में स्थित पांवरी की ढाणी में रविवार रात को बिजली के पोल पर तार शॉट सर्किट होने से घर में बने एक छप्पर में आग लग गई। आग से लालाराम स्वामी की 12 बकरियां जलने से मर गईं। रविवार शाम को आए अंधड़ ने बिजली के पोल से अचानक आग के अंगारे निकलने लगे। ऐसे में परिवार की महिलाएं और बच्चे चिल्लाने लगे और अफरा-तफरी मच गई।
इसी दौरान घर के पास बने एक छप्पर पर बिजली की चिंगारी गिर गई, इससे छप्पर में आग लग गई। तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते छप्पर और बकरियां पूरी तरफ जल गईं। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी में मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।
मौजूद लोगों ने बताया कि करीब दस मिनट तक चिंगारी गिरती रही। उसके बाद आग लग गई। इसके बाद भी पोल पर से चिंगारी गिरती रही। बकरियों के मरने पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गरीब परिवार बकरियां चराकर ही परिवार का पालन पोषण करता था। गौरतलब है कि एक महीने पहले इस रेवाली की ढाणी में बिजली के पोल पर शॉर्ट सर्किट होने से आग पर पर गिर गई थी, जिस कारण आग में एक मासूम जिंदा जलने से मौत हो गई थी।