फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव 2018: वोटर से पहले भगवान की शरण में प्रत्याशी, सौंपा बायोडेटा

Wed, 07 Nov 2018 07:54 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव का मौसम आते ही नेता वोटरों की और टिकट पाने की चाह रखने वाले पार्टी हाई कमान के चक्कर लगाते हैं। राजस्थान में चुनावी पारा हर दिन बढ़ रहा है। प्रदेश में सभी 230 सीटों पर एक साथ 7 दिसंबर को मतदान होना हैं। लिहाजा सभी प्रत्याशी चुनाव जीतने को लेकर अपना पूरा दम लगा रहें हैं। चुनावी जंग में ताल ठोक रहें इन प्रत्याशियों  प्रत्याशी ऐसा भी है जो भगवान भरोसे चुनाव लड़ रहा है। 
विज्ञापन


वोटर को मनाने से पहले भगवान को खुश करने की कवायद

उदयपुर जिले की गोगुंदा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रहें प्रकाश कुमार ने अपना बायोडेटा भगवान गणेश को सौंपा हैं। प्रकाश ने गुड़ा गणेश मंदिर में जाकर भगवान से चुनावी समर में जीत दिलाने की मन्नत मांगी है। प्रकाश अकेले नहीं जो वोटर से पहले भगवान की शरण में हैं। भीण्डर के निर्दलीय विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने भी अपने पूरे परिवार के साथ कुलदेवी के मंदिर में मत्था टेका।

निर्दलीय प्रत्याशियों के अलावा सूबे के मंत्री भी भगवान के चौखट पर हाजिरी लगा रहें हैं। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया अबतक एक दर्जन से ज्यादा मंदिरों में जाकर विजय श्री का आशीर्वाद मांग चुके हैं।  भाजपा की टिकट की दौर में सबसे आगे चल रहे फूलसिंह मीणा ने भी हनुमान मंदिर जाकर जीत का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें