फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajashtan News: दौसा गौ सदन में मकर संक्रांति पर्व पर दानदाताओं ने की गौ सेवा, 22 जनवरी को भी होंगे कार्यक्रम

Mon, 15 Jan 2024 03:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: मकर संक्रांति का दिन विशेष पुण्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर दौसा के गौ सदन में गायों को विशेष तौर पर बाजरे का खिचड़ा, कांकड़ा और गुड़ खिलाया गया।
विज्ञापन
गौ सदन, दौसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौ सदन दौसा के मंत्री रमेश मानपुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दौसा गौ सदन में मकर संक्रांति के दिन गौशाला प्रशासन की ओर से 11 क्विंटल बाजरा, ढाई क्विंटल गुड और 1 क्विंटल काकडे़ का खिचड़ा बनाकर गायों को खिलाया गया। इसके साथ ही हरे चारे की भी व्यवस्था की गई। शहर की जनता ने भी इस मौके पर गायों को गुड़, हरा चारा सहित विभिन्न तरह के खाद्य पदार्थ खिलाकर गायों की सेवा की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन जब पूरे देश में दिवाली मनाई जाने वाली है, उस दिन भी गौसेवा करके दानदाता धर्म लाभ लें और गायों के सेवा के लिए सहयोग प्रदान करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें