फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान जल्द ही करेगी कांग्रेस, प्रमुख दावेदारों में कौन हैं जानिए

Mon, 15 Jan 2024 02:50 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: राजस्थान में इसी सप्ताह विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान करना ही होगा। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को कांग्रेस इस नाम का ऐलान कर सकती है। प्रमुख दावेदारों मे मजेंद्रजीत मालवीय, गोविंदसिंह डोटासरा, अशोक चांदना, मुरारीलाल मीणा के नाम में शामिल हैं।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस जल्द ही नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा करने वाली है। सूत्रों के मुताबिक आज इस नाम का ऐलान किया जा सकता है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष के नामों का ऐलान पहले ही कर चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को दूसरी जिम्मेदारी दिए जाने के चलते उनके प्रतिपक्ष का नेता बनाए जाने की संभावना ना के बराबर  है।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस इस बार किसी नए चेहरे को उतार सकती है। प्रमुख दावेदारों में हिंडौली विधायक अशोक चांदना का नाम सबसे आगे है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा और बायतू विधायक हरीश चौधरी के नाम भी आगे आ रहे हैं लेकिन पहले डोटासरा के पास पहले से ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद है। ऐसे में किसी गैर जाट को यह पद दिया जा सकता है। गैर जाट में एसबीसी से अशोक चांदना, एसटी वर्ग से मजेंद्रजीत मालवीय, मुरारीलाल मीणा और एससी में टीकाराम जूली के नाम दावेदारों में शामिल हैं। 

तीन बार विधायक रह चुके चांदना राहुल गांधी की युवा टीम का हिस्सा रहे चुके हैंऔर लगातार 7 सालों तक राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। कांग्रेस जब राजस्थान में 21 सीटों पर सिमट गई थी तब भी चांदना बड़े अंतर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इस बार हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा के दिग्गज प्रभुलाल सैनी को हराया है। इसके अलावा विधानसभा में चांदना का ट्रेक रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष के लिए अशोक चांदना का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें