फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: गर्मियों में भीड़ से राहत के लिए रेलवे का बड़ा कदम, 51 जोड़ी ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

Mon, 30 Mar 2026 05:20 PM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों को राहत देने के लिए 51 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से 130 अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का निर्णय लिया है, जिससे सफर ज्यादा सुविधाजनक हो सकेगा।
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाएगा रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने 51 जोड़ी रेलसेवाओं में 130 अतिरिक्त डिब्बे अस्थाई रूप से बढ़ाए हैं। यह बढ़ोतरी अप्रैल से मई 2026 तक विभिन्न ट्रेनों में की जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


इस पहल से यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सुविधा मिलेगी। लालगढ़-दिल्ली सराय, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी और जयपुर-जोधपुर जैसी प्रमुख रेलसेवाओं में डिब्बे बढ़ाए गए हैं। अजमेर से चलने वाली कई ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए हैं। इनमें अजमेर-अमृतसर, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस विशेष और अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जन शताब्दी शामिल हैं। जोधपुर से इंदौर, वाराणसी सिटी और दादर जाने वाली रेलसेवाओं में भी बढ़ोतरी की गई है। भगत की कोठी से दादर और बांद्रा टर्मिनस जाने वाली साप्ताहिक विशेष ट्रेनों में भी डिब्बे बढ़ाए गए हैं। साबरमती-जैसलमेर और जोधपुर-साबरमती रेलसेवाओं में भी अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। अजमेर-सियालदाह रेलसेवा में एक प्रथम सह द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का डिब्बा जोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: क्रिकेट में सियासत का दखल? नेता पुत्रों से भरी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की नई कमेटी
विज्ञापन


प्रमुख रेलसेवाओं में बढ़ोतरी
गाड़ी संख्या 22471/22472 लालगढ़-दिल्ली सराय रेलसेवा में दो द्वितीय शयनयान डिब्बे जोड़े गए हैं। यह बढ़ोतरी लालगढ़ से 1 से 30 अप्रैल 2026 तक प्रभावी होगी। दिल्ली सराय से यह 3 अप्रैल से 2 मई 2026 तक रहेगी। दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी रेलसेवा में भी दो द्वितीय शयनयान डिब्बे बढ़ाए गए हैं। जयपुर-जोधपुर रेलसेवा में एक प्रथम सह द्वितीय वातानुकूलित और एक तृतीय वातानुकूलित डिब्बा जोड़ा गया है। अजमेर-अमृतसर की दो रेलसेवाओं में एक-एक द्वितीय शयनयान डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है।

विभिन्न श्रेणियों के डिब्बे
अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जन शताब्दी में एक वातानुकूलित कुर्सीयान डिब्बा जोड़ा गया है। जोधपुर-इंदौर रेलसेवा में दो द्वितीय शयनयान और तीन साधारण श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए गए हैं। जोधपुर-वाराणसी सिटी की तीन रेलसेवाओं में एक-एक तृतीय वातानुकूलित डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है। अजमेर-आगरा फोर्ट रेलसेवा में दो साधारण श्रेणी के डिब्बे अस्थाई रूप से जोड़े गए हैं। भगत की कोठी-दादर रेलसेवा में एक तृतीय वातानुकूलित और दो द्वितीय शयनयान डिब्बे बढ़ाए गए हैं। बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष में एक तृतीय वातानुकूलित और एक द्वितीय शयनयान डिब्बा जोड़ा गया है।
विज्ञापन


अन्य महत्वपूर्ण रेलसेवाएं
श्रीगंगानगर-अम्बाला और हनुमानगढ़-जयपुर एक्सप्रेस में चार-चार साधारण श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए गए हैं। जयपुर-दिल्ली सराय दो मंजिला रेलसेवा में एक कार्यकारी वातानुकूलित कुर्सीयान डिब्बा बढ़ाया गया है। हिसार-तिरूपति विशेष में एक तृतीय वातानुकूलित डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। मदार-रेवाड़ी और रेवाड़ी-फुलेरा जैसी रेलसेवाओं में पांच-पांच द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे जोड़े गए हैं। भिवानी-कालका और भिवानी-ढेहर का बालाजी रेलसेवाओं में तीन-तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे बढ़ाए गए हैं। श्रीगंगानगर-पुरी रेलसेवा में भी एक द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें