फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: रेलवे की अजमेर को सौगात, शहर में बनेगा नया आदर्श क्रिकेट स्टेडियम

Fri, 12 Jan 2024 07:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

खेलों के प्रोत्साहन के लिए मंडल कार्यालय के समीप एक नया क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है। इस क्रिकेट स्टेडियम से रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के अलावा शहर के अन्य लोग भी लाभान्वित हो सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ के निर्देशन में अजमेर मंडल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत मंडल कार्यालय के समीप स्थित पुराने हॉकी मैदान पर एक आदर्श क्रिकेट स्टेडियम बनाए जाने का प्रस्ताव है, जिससे विशेष रूप से रेलवे स्टाफ और उनके परिजन खेलों के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे। क्रिकेट स्टेडियम एक स्टैंडर्ड आकार का होगा जिस पर दो पिच बनाई जाएंगी।

विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार महला के अनुसार खेल मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए खेलों के प्रोत्साहन के लिए मंडल कार्यालय के समीप एक नया क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है। इस क्रिकेट स्टेडियम से रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के अलावा शहर के अन्य लोग भी लाभान्वित हो सकेंगे।

अजमेर मंडल के सुनील कुमार को अर्जुन अवॉर्ड सम्मान 
रेल प्रशासन के खेलों और खिलाड़ियों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन का ही परिणाम है कि अजमेर मंडल के रेसलर सुनील कुमार को बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें