फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म, AICC ने दिल्ली में बुलाई अहम बैठक, CM गहलोत भी होंगे शामिल

Fri, 24 Mar 2023 04:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी  के लोकसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित होने के बाद AICC ने  शाम 5 बजे अर्जेन्ट बुलाई है। जिसमें शामिल होने सीएम गहलोत भी दिल्ली गए हैं।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और से शुक्रवार को नई दिल्ली में शाम 5 बजे से कांग्रेस पार्टी की अहम बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित करने के बाद कांग्रेस पार्टी इस बैठक में आगे की रणनीति तय करेगी।

विज्ञापन


बैठक में शामिल होने सीएम अशोक गहलोत को भी बुलाया गया है।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 3:30 पर जयपुर से विशेष हेलीकॉप्टर से दिल्ली रवाना हुए। वह शाम 4.45 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।



सीएम अशोक गहलोत की रणनीति में रहेगी अहम भूमिका
सीएम  गहलोत का प्रयास रहेगा कि वे राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बचाने और अयोग्यता से उन्हें बचाने के लिए कांग्रेस की ओर से बनाई जाने वाली रणनीति में अपनी अहम भूमिका निभाएं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी लोकसभा सचिवालय के आदेश को चैलेंज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की भी तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


कन्या कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं और अधिवक्ताओं के पैनल से चर्चा शुरू हो चुकी है। राजस्थान में चूंकि कांग्रेस पार्टी की सरकार है ,इसलिए सीएम अशोक गहलोत पर दायित्व और बढ़ जाता है। राजनीतिक तौर पर कांग्रेस पार्टी देश भर में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रही है। इसे लेकर राजस्थान में भी आगामी दिनों में बड़े आंदोलन देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें