फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: आज अलवर में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, मालखेड़ा में राहुल गांधी की बड़ी सभा

Mon, 19 Dec 2022 08:33 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को एक ही फेज है। यात्री 13 किमी चलेंगे। राजस्थान में राहुल की यात्रा की आज पहली बड़ी सभा है। अलवर के मालाखेड़ा में सभा रखी गई है।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ सीएम गहलोत और पायलट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में 15वां दिन है। यात्रा सोमवार को दौसा के बांदीकुई से शुरू हुई। आज भारत जोड़ो यात्रा दौसा से अलवर जिले में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा सोमवार सुबह छह बजे से बांदीकुई के कोलाना कोर्ट कैंपस से शुरू हुई। राहुल के साथ सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और अन्य नेता कदमताल कर रहे हैं। यात्रा राजगढ़ से सुबह 9 बजे अलवर में प्रवेश करेगी। सुबह 10 बजे यात्रा अलवर जिले के राजगढ़ में सुरेर की ढाणी पहुंचेगी, जहां लंच ब्रेक रखा गया है। भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को एक ही फेज है। यात्री 13 किलोमीटर चलेंगे और उसके बाद ब्रेक हो जाएगा। 


यात्रा की सोमवार को खास बात है कि राजस्थान पहुंचने के बाद भारत जोड़ो यात्रा की आज पहली बड़ी सभा है। अलवर के मालाखेड़ा में सभा रखी गई है। जिसे राहुल गांधी संबोधित करेंगे। सभा में बड़ी भीड़ जुटाने की कवायद है। इसके लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें