फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल मैरिज: 'आज राजनीति नहीं, सिर्फ राघनीति', परी-राघव की शादी के लिए उदयपुर आए आदित्य ठाकरे ने ये क्यों कहा

Sun, 24 Sep 2023 05:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल उदयपुर आए आदित्य ठाकरे ने कहा कि आज राजनीति नहीं, सिर्फ राघनीति। उन्होंने कहा कि मैं उदयपुर आता रहता हूं। आज राघव और परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए यहां आया हूं तो अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
उदयपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलते आदित्य ठाकरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए आज रविवार को मेहमानों के आने का सिलसिला जारी रहा। इस रॉयल मैरिज में शामिल होने के लिए दोपहर करीब 2 बजे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे भी उदयपुर पहुंचे।  

विज्ञापन


उदयपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बातकर शादी के बंधंन में बंधने जा रहे जोड़े को बधाई दी। इस दौरान मीडिया ने आदित्य से राजनीति को लेकर सवाल किए तो उन्होंने कहा कि आज राजनीति नहीं, सिर्फ राघनीति। आदित्य ने कहा कि मैं उदयपुर आता रहता हूं। आज राघव और परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए आया हूं तो अच्छा लग रहा है।  

रॉयल मैरिज: राघव-परिणीति की शादी... 18 बोट्स में निकली बरात, एक क्लिक पर देखें संगीत और विवाह में आए मेहमानों की तस्वीरें    
विज्ञापन
विज्ञापन


बतादें कि परी और राघव की शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर हरभजन सिंह भी अपने परिवार के साथ उदयपुर पहुंचे हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा आज सुबह परिणीति का लहंगा लेकर उदयपुर आए। इसके अलावा परिणीति की करीबी दोस्त और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी आज उदयपुर आईं हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें