फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर झोटा की हत्या, मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 07:49 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू

सार

पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मुख्य आरोपी और शूटर अश्विनी कुमार को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किया गया है। परविंदर सिंह प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाते थे।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने मानसा जिले में प्रतिबंधित और नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान चलाने वाले 45 वर्षीय एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की बिक्री उजागर करते समय हुई इस वारदात का मुख्य आरोपी और शूटर अश्विनी कुमार घटना के बाद से लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस की विशेष टीमों ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सालासर के पास दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। पंजाब के पुलिस महानिदेशक और पुलिस उपमहानिरीक्षक हरजीत सिंह के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम अब मुख्य आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब वापस लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

फेसबुक लाइव के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां
पंजाब के मानसा जिले में परविंदर सिंह झोटा लंबे समय से नशीले पदार्थों तथा प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ मुखर होकर अभियान चला रहे थे और सोशल मीडिया पर अपनी इस मुहिम के लिए जाने जाते थे। मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि शहर के एक मेडिकल स्टोर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को प्रतिबंधित दवाएं बेची गई हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही झोटा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अपने मोबाइल से फेसबुक लाइव ब्रॉडकास्ट शुरू कर दिया। वायरल वीडियो फुटेज में देखा गया कि झोटा मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। लाइव स्ट्रीम शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद आरोपी अश्विनी कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और बेहद करीब से झोटा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

ट्रैक किया, तो राजस्थान की ओर भाग रहा था
गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हुए परविंदर सिंह झोटा को तुरंत मानसा के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी अश्विनी कुमार तुरंत अपनी दुकान बंद करके मौके से फरार हो गया था और पंजाब से बाहर भागने की फिराक में था।

ये भी पढ़ें- बांसवाड़ा की छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: एमपी के रतलाम में मिला शव; प्रयागराज से गिरफ्तार हुआ विकास यादव
विज्ञापन


पंजाब पुलिस की टीमों ने जब आरोपी के मोबाइल लोकेशन और उसके भागने के रास्तों को ट्रैक किया, तो उसके राजस्थान की तरफ बढ़ने के स्पष्ट संकेत मिले। पुख्ता सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस की विशेष टीम ने चूरू जिले के सालासर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अश्विनी कुमार को पकड़ लिया। पुलिस अब आरोपी से यह पूछताछ कर रही है कि वह राजस्थान में किस-किस के संपर्क में था और वहां किसकी मदद से छिपने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें