फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी है शाहरूख की दिलवाले का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता शाहरुख खान की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म दिलवाले का राजस्थान में दूसरे दिन भी विरोध जारी रहा। जयपुर, जोधपुर, सीकर सहित विभिन्न शहरों में शिव सेना सहित कई हिन्दु व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मल्टीप्लेक्स एवं सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों के संदेश सोशल मीडिया पर भी वायरल होते रहे। संदेशों में कहा गया है कि दर्शक अपने जोखिम पर फिल्म देखने आएं।
विज्ञापन

आहत हुई भावनाएं

संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघर व मल्टीप्लेक्स के बाहर दर्शकों को इस फिल्म को नहीं देखने की गुहार लगाई तथा लौट जाने की हिदायत दी।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शाहरुख खान के असहिष्णुता को लेकर दिए गए बयान से देशवासियों के दिलों में चोट पहुंची है। उनके बयान से राष्ट्रीय भावना आहत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें