फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में प्रॉपर्टी कारोबारी पर हमला, बदमाशों ने सरिए-डंडों से पीटा, हाथ-पैर फैक्चर और सिर भी फटा

Wed, 09 Nov 2022 10:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

करधनी एसीपी प्रमोद स्वामी ने बताया कि विजेंद्र की हालत गंभीर है, उसके दोनों पैरों में कई जगह फैक्चर है। उन्होंने बताया कि वारदात के कई वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। जिनके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
बदमाशों ने सड़क पर गिराकर जमकर पीटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर में एक प्रॉपर्टी करोबारी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में प्रॉपर्टी कारोबारी विजेंद्र सिंह गुलाब गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराय है। बदमाशों ने उसे लोहे के सरियो और डंडों से बुरी तरह पीटा। जिससे उसके दोनों पैरों की हड्डियां कई जगह से टूट गईं हैं। सिर पर गंभीर चोट आई हैं। डॉक्टरों ने अनुसार विजेंद्र अभी बेहोश है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन







जानकारी के अनुसार घटना जयपुर के बैनाड़ मोड़ के श्याम नगर की है। बुधवार शाम को विजेंद्र स्कॉर्पियो से कहीं जा रहा था। इस दौरान हथियारों के साथ तीन गाड़ियों से आए बदमाशों ने विजेंद्र की कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। जिसके बाद सभी ने उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले उसे गाड़ी में ही मारा फिर सड़क पर डालकर बुरी लोहे के सरिए और डंडो और अन्य हथियारों से पीटा। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों को डराने के लिए बदमाशों ने हवा में फायर भी किए हैं।
विज्ञापन


गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने प्रॉपर्टी कारोबारी विजेंद्र सिंह गुलाब को मरूधरा अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर एसीपी करधनी प्रमोद स्वामी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बाद में वह घायल विजेंद्र से मिलने अस्पताल भी पहुंचे, लेकिन उसके बेहोश होने के कारण अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।  
विज्ञापन

 
एसपी ने बताया कि विजेंद्र की हालत गंभीर है उसके दोनों पैरों में कई जगह फैक्चर है। उन्होंने बताया कि वारदात के कई वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। जिनके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें