फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 19 आरएएस अफसरों के आईएएस में प्रमोशन की प्रक्रिया जल्द होगी पूरी, अगले सप्ताह तक डीपीसी संभव

Fri, 13 Jun 2025 12:41 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में RAS से IAS प्रमोशन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अगले सप्ताह DPC बैठक के बाद 19 अधिकारियों का प्रमोशन तय माना जा रहा है। इसके बाद सरकार IAS तबादला सूची भी जारी करेगी, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा आएगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में राज्य सेवा (RAS) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति की प्रक्रिया इस माह पूरी की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय कार्मिक विभाग (DoPT) द्वारा अगले सप्ताह तक डीपीसी (DPC) की बैठक आयोजित किए जाने की संभावना है। इस बार 19 RAS अधिकारियों को प्रमोशन देकर IAS कैडर में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


1997 और 1998 बैच के अधिकारी दौड़ में
प्रमोशन की दौड़ में 1997 और 1998 बैच के RAS अधिकारी शामिल हैं। चयन एसीआर (Annual Confidential Report) और मेरिट के आधार पर होगा। राज्य सरकार द्वारा पूर्व में 57 अधिकारियों की सूची केंद्र को भेजी गई थी, जिनमें से 19 का चयन संभावित है।

संभावित प्रमोशन सूची में ये नाम शामिल

सूत्रों के मुताबिक जिन अधिकारियों को IAS में प्रमोशन मिल सकता है, उनमें ये नाम प्रमुख हैं:
  • राजेंद्र सिंह
  • गजेंद्र सिंह राठौड़
  • राकेश कुमार शर्मा
  • नवनीत कुमार
  • सुखवीर सैनी
  • जसवंत सिंह
  • महेंद्र खींचीं
  • जगवीर सिंह
  • हरसहाय मीणा
  • जुगल किशोर मीणा
  • ललित कुमार
  • डॉ. शिव प्रसाद सिंह
  • मेघना चौधरी
  • (अन्य नामों की पुष्टि प्रक्रिया पूर्ण होने पर होगी)
ये भी पढ़ें: सुनहरे सपने, नया सफर और आखिरी उड़ान, चंद मिनटों में डॉक्टर दंपती और परिवार खत्म; देखें तस्वीरें
विज्ञापन


तबादला सूची भी इसी माह जारी होने की संभावना
प्रमोशन प्रक्रिया के बाद राज्य सरकार IAS अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची भी इसी महीने जारी कर सकती है। राज्य में दो दर्जन से अधिक पद रिक्त हैं और कई अधिकारी अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे हैं। ऐसे में नए IAS अधिकारियों की नियुक्ति से प्रशासनिक ढांचा मजबूत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें