ट्रेलर से भिड़ी निजी स्लीपर बस
- फोटो : अमर उजाला
सिरोही में एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। बता दें कि अचानक हुए इस हादसे से बस में सवार सभी सवारियां घबरा गई और हाहाकार मच गया। जानकारी के अनुसार एक निजी स्लीपर बस एआर 01 टी 5554 गुजरात से दिल्ली जा रही थी। बीच रास्ते में झूठा ग्राम के समीप न्यू देवा होटल के पास यह निजी बस खड़े ट्रेलर से टकरा गई।
आयुक्त हुए घायल
इस दुर्घटना में सिरोही से जयपुर जा रहे जालोर नगर परिषद के आयुक्त दिलीप माथुर समेत सात लोग घायल हो गए ।
एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना के बाद 108 एंबुलेंस को और पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार हेतु रायपुर चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया ।
आयुक्त को किया हायर सेंटर रेफर
वहीं जालोर नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर को प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर किया गया। वही इस हादसे में निजी स्लीपर बस के आगे का हिस्सा भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया।