फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: 'गहलोत जी, कोनी मिले वोट जी', PM मोदी बोले- मैंने राजस्थान के हर कोने से ये आवाज सुनी है

Thu, 23 Nov 2023 01:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

Rajasthan Election 2023 : प्रधानमंत्री बोले- पहले राजस्थान की सभा में माताओं-बहनों की संख्या 5 या 10 होती थी, लेकिन आज जितने पुरुष हैं, उतनी ही माताएं-बहनें यहां आईं हैं। महिलाएं राजस्थान का भाग्य बनाने यहां आईं हैं।
विज्ञापन
देवगढ़ में जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान चुनाव के लिए अब एक दिन शेष है। भाजपा के स्टार प्रचारक आज राजस्थान में अलग-अलग दौरे करने में जुटे हुए हैं। आज गुरुवार चुनाव प्रचार का अंतिम दिन भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजसमंद के देवगढ़ में जनसभा करने पहुंचे। यहां विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ महीने पहले मुझे नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथ के दर्शन का सौभाग्य मिला था और आज आपके (जनता) दर्शन का अवसर मिला है। पीएम की इस बात लोगों ने जय सियाराम के नारे शुरू कर दिए।

विज्ञापन




राजस्थान का भाग्य बनाने आई हैं माताएं-बहनें
प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव प्रचार का अंतिम दिन हो और एक विधानसभा से इतने सारे लोग हों, इसका मतलब आप सबने परिवर्तन का मूड बना लिया है। पहले राजस्थान की सभा में माताओं-बहनों की संख्या 5 या 10 होती थी, लेकिन आज जितने पुरुष हैं, उतनी ही माताएं-बहनें यहां आईं हैं। महिलाएं राजस्थान का भाग्य बनाने यहां आईं हैं, मैं उन्हें विशेष रूप से प्रणाम करता हूं।

भारत माता की जय... बस यही सपना
पीएम ने कहा कि बहुत से लोग भाजपा की ताकत जानते ही नहीं हैं। उन्हें लगता है प्रधानमंत्री को गाली देंगे और उनका काम हो जाएगा। अरे उनको पता ही कहां कि ये पार्टी ऐसी है, जिसे कार्यकर्ताओं ने अपने खून-पसीने से बनाया है। ये वो पार्टी है, जिसका एक ही सपना है और उस सपने को पूरा करने के लिए चार-चार पीढ़ियां निरंत आगे-आगे चल रही हैं, और वो है, भारत माता की जय। आज पूरे इस चुनाव अभियान को आज चार चांद लग गए जब देसरिया जी का आशीर्वाद मिल गया। साथियों आज मैं इस सभा में बता दूं कि चुनाव परिणाम निश्चित हैं।
विज्ञापन


सभी से की मतदान की अपील
मेरा सौभाग्य है कि आज देवउठनी एकादशी है और अंतिम सभा भी देवगढ़ में हो रही है। चुनाव आयोग ने आपके लिए चुनाव की डेट बदल दी, अब आपकी जिम्मेदारी है कि सारे विक्रम तोड़कर मतदान करेंगे। आपको पिछले चुनाव से ज्यादा से ज्यादा वोट करना पड़ेगा।

गहलोत सरकार की वापसी अब कभी नहीं
प्रधानमंत्री ने बोले, साथियों बीते दिनों मुझे राजस्थान के कोने-कोने में जाने को मिला। हर जगह एक ही बात सुनाई देती है, 'गहलोत जी, कोनी मिले वोट जी'। उन्होंने बताया कि इस चुनाव की एक और खास बात ये कि हमारी माताओं-बहनों ने इस बार भाजपा का झंडा उठा लिया है। राजस्थान ने आज तक इससे बड़ी महिला विरोधी सरकार नहीं देखी है। इसलिए राजस्थान के जन-जन ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है। देवगढ़ की सभा में प्रधानमंत्री मोदी ने दावा करते हुए कहा कि अब राजस्थान में गहलोत सरकार की वापसी कभी नहीं होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें