राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का राजस्थान दौरा एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब वह 13 जुलाई को जयपुर आएंगी। इससे वह 12 जुलाई को जयपुर आ रही थी। शुक्रवार को राजस्थान भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू का राजस्थान दौरा एक दिन आगे बढ़ाए जाने की जानकरी दी।
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जयपुर आकर भाजपा सांसदों-विधायकों से मुलाकात करेंगी और उनसे समर्थन देने की अपील करेंगी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने मुर्मू के आने पर भाजपा के सभी विधायकों और सांसदों को जयपुर पहुंचने को कहा है।
उन्होंने भाजपा सांसदों और विधायकों से 13 जुलाई सुबह आठ बजे तक जयपुर पहुंचने का आग्रह किया है। इसी दिन सांसदों-विधायकों की संयुक्त बैठक भी रखी गई है। बैठक होटल क्लार्क आमेर में होगी।