फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के जयपुर आने का कार्यक्रम आगे बढ़ा, जानें कब आएंगी? 

Fri, 08 Jul 2022 06:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जयपुर आकर भाजपा सांसदों-विधायकों से मुलाकात करेंगी और उनसे समर्थन देने की अपील करेंगी।
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का राजस्थान दौरा एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब वह 13 जुलाई को जयपुर आएंगी। इससे वह 12 जुलाई को जयपुर आ रही थी। शुक्रवार को राजस्थान भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू का राजस्थान दौरा एक दिन आगे बढ़ाए जाने की जानकरी दी।  

विज्ञापन


राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जयपुर आकर भाजपा सांसदों-विधायकों से मुलाकात करेंगी और उनसे समर्थन देने की अपील करेंगी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने मुर्मू के आने पर भाजपा के सभी विधायकों और सांसदों को जयपुर पहुंचने को कहा है।

उन्होंने भाजपा सांसदों और विधायकों से 13 जुलाई सुबह आठ बजे तक जयपुर पहुंचने का आग्रह किया है। इसी दिन सांसदों-विधायकों की संयुक्त बैठक भी रखी गई है। बैठक होटल क्लार्क आमेर में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें