फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राष्ट्रपति मुर्मू ने राजभवन में संविधान पार्क का किया लोकार्पण, आदिवासी समूहों से करेंगी चर्चा

Tue, 03 Jan 2023 12:13 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के राजस्थान दौरे पर रहेंगी। मंगलवार को जयपुर में राजस्थान गवर्नर हाउस (राजभवन) में नवनिर्मित संविधान पार्क का उन्होंने लोकार्पण किया। बुधवार को पाली में स्काउट गाइड की राष्ट्रीय जम्बूरी में राष्ट्रपति शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
संविधान पार्क का लोकार्पण करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को राजभवन जयपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने फीता काटकर संविधान पार्क का लोकार्पण किया। साथ ही रिमोट का बटन दबाकर शिला पट्टिका का भी अनावरण किया। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू का स्टेट हैंगर पर राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपति की अगवानी कर उनका स्वागत किया । इसके बाद राज्यपाल कलराज मिश्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गोल्फ कार में विजिट कराने राजभवन में संविधान पार्क में लेकर आए।

राजभवन में मयूर स्तंभ, गांधी प्रतिमा, महाराणा प्रताप की चेतक घोड़े के साथ विश्रांति अवस्था में प्रतिमा और शिला पर उकेरी गई संविधान की सुंदर प्रतिकृति के साथ ही मयूर नृत्य को राष्ट्रपति ने निहारा।

विज्ञापन

राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन में कथौड़ी और सहरिया आदिवासी समूहों के साथ संवाद भी करेंगी। वह संविधान पार्क में बने मयूर स्तम्भ, फ्लैग पोस्ट, गांधी प्रतिमा और महाराणा प्रताप की अपने प्रिय घोड़े चेतक के साथ स्थापित प्रतिमा भी देखेंगी। प्रोग्राम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, नगरीय विकास और आवासन मंत्री शांति धारीवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शिरकत करेंगे।

राजस्थान पहला राज्य जहां आम जनता की जागरूकता के लिए संविधान पार्क बना
राज्यपाल कलराज मिश्र की पहल पर राजस्थान देश का पहला ऎसा राज्य बन गया है जहां आमजन में संवैधानिक जागरुकता लाने के लिए राजभवन में संविधान पार्क बनाया गया है।  राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने 26 जनवरी 2022 को राजभवन में संविधान पार्क का शिलान्यास किया था।

कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करने को कहा
कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना करने और फेस मास्क लगाकर कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट राजभवन की ऑफिशियल वेबसाइट  https://rajbhawan.rajasthan.gov.in के साथ ही राज्यपाल कलराज मिश्र, राजभवन राजस्थान के ऑफिशियल फेसबुक पेज और यूट्यूब पर भी किया जाएगा ।
 

संविधान पार्क की खास बातें
  • राजभवन में 9 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से संविधान पार्क बनाया गया है।
  • संविधान बनाने में योगदान देने वाली विभूतियों की प्रतिमाएं लगाई गई हैं। उनका योगदान, संविधान की संरचना और मूल्यों को शिलाओं पर उकेरा गया है।
  • प्रतिमाओं और शिलालेखों को वॉक वे के दोनों ओर लगाया गया है। ऑडियो-विजुअल माध्यम से विजिटर्स को संविधान पार्क की जानकारी दी जाएगी।
  • संविधान की जानकारी को अलग-अलग पार्ट में डिवाइड कर पेश किया गया है। 
  • महात्मा गांधी की 10 बाई 12 फीट की चरखा चलाते हुए गन मेटल से बनी प्रतिमा स्थापित की गई है। 
  • महाराणा प्रताप और उनके प्रिय घोड़े चेतक की मार्बल की प्रतिमा लगाई गई है। जो राजस्थान के वीर योद्धा के शौर्य और मातृभूमि के लिए बलिदान की प्रेरणा देती है।
  • हर सप्ताह 2 दिन संविधान पार्क में आम लोगों और पर्यटकों को एंट्री दी जाएगी।
  • संविधान पार्क में 50-50 के स्लॉट में विजिटिंग करवाई जाएगी।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रोग्राम में होंगी मुख्य अतिथि
दोपहर बाद राष्ट्रपति माउंट आबू में ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से जाएंगी। जहां वह मुख्य अतिथि होंगी। इसके बाद उनका माउंट आबू में ही डिनर और नाइट स्टे का प्रोग्राम है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ब्रह्माकुमारी संस्था के साथ लंबे वक्त से जुड़ाव है। वह उनके कार्यक्रमों में शामिल होती रही हैं। राष्ट्रपति 4 जनवरी तक राजस्थान दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद उनका यह पहला राजस्थान दौरा है।

पाली में स्काउट-गाइड की राष्ट्रीय जंबूरी में करेंगी शिरकत
4 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सेना के विमान से जोधपुर जाएंगी। वह पाली के रोहट पहुंचकर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय जंबूरी में शामिल होंगी। 4 से 10 जनवरी तक राष्ट्रीय जम्बूरी होने जा रही है। जिसमें राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि रहेंगी। जबकि राज्यपाल कलराज मिश्र समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भारत स्काउट गाइड के अध्यक्ष अनिल जैन विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। मुख्य समारोह 4 जनवरी को दोपहर 3.15 बजे शुरू होगा। इस जम्बूरी में 400 विदेशियों समेत भारत के विभिन्न राज्यों से करीब 35 हजार स्काउट और गाइड हिस्सा लेने आए हैं।
विज्ञापन

एनर्जी ट्रांसमिशन सिस्टम और बीकानेर सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट की रखेंगी आधारशिला
राष्ट्रपति का आज राजस्थान में सौर ऊर्जा क्षेत्रों के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम का भी उद्घाटन करने और 1000 मेगावाट के बीकानेर सोलर एनर्जी पार्क प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। शाम को माउंट आबू में राष्ट्रपति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में ब्रह्म कुमारियों की ओर आयोजित 'राइज-राइजिंग इंडिया थ्रू स्पिरिचुअल एम्पावरमेंट' पर एक राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत करेंगी। जिसमें वह ऑनलाइन सिकंदराबाद, तेलंगाना में ब्रह्म कुमारीज साइलेंस रिट्रीट सेंटर का भी उद्घाटन करेंगी। मध्य प्रदेश के इंदौर में ब्रह्म कुमारियों के सभागार और आध्यात्मिक कला दीर्घा की आधारशिला भी रखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें